Friday, 27 November 2015

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग हिंदी

Amazing Amla Uses And Benefits in Hindi

health tips in hindiआंवला एक अत्यंत पौष्टिक फल है। इसमें शक्ति प्रदान करने वाले सभी गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी जैसे अनेकों तत्व भी अच्छी मात्रा में मिल जाते हैं। आंवला आसानी से मिलने वाला व सस्ता फल गुणों का भंडार है। इसके चमत्कारी गुणो के कारण इसे अमृत फल भी कहा जाता है। आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है। 

आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है। आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है। इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है। बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है, आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन व विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है।

* आंवला के फायदे 


आँख की रोशनी बढ़ाये - आंवला आँख की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। एक शोध के अनुसार पाया गया है कि जो लोग रोज आमला खाते है उनकी आँख की रोशनी बढ़ जाती है। रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आमला खाने से दूर हो जाती है। इसके लिए आपको आंवला के जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर रोज पीना होगा।

बालों के लिए - आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है यह उन्हें मजबूत, घना, काला व चमकदार बनाता है। यही वजह है कि आमला बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में उपयोग होता है। आमला खाने से या इसे पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है। आंवला का बालों के लिए उपयोग सदियों से होता आ रहा है, भारत में पहले बाल आमला शिकाकाई से ही धोये जाते थे, बाद में इससे शैम्पू बनने लगे। बालों का गिरना ये 90% तक कम करता है।

शरीर में कैल्शियम की पूर्ती करे - आंवला के इस फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। आंवला हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम देता है। कैल्शियम की जरुरत हमारे शरीर में हड्डियों, दाँतों, बालों व नाख़ून को होती है। इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाना चाइये और आमला तो इसका बहुत बड़ा स्त्रोत है। आमला खाने से आपके शरीर की सुन्दरता में चार चाँद लगेंगे।

मेटाबोलीक एक्टिविटी - प्रोटीन युक्त खाना लेने से हमारा शरीर हमेशा फिट healthy रहता है। शरीर में मसल को, सेल को बढ़ने के लिए बहुत अधिक प्रोटीन चाहिए होता है।आंवला में अत्यधिक प्रोटीन होता है, जिससे लेकर हम हमेशा फिर रह सकते है।

शरीर से विषेले पदार्थ निकाले - आमला एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा भी होती है। इसका मतलब इसे खाने से यूरिन में होने वाली परेशानियाँ दूर होती है। और यूरिन के द्वारा शरीर के सारे विषेले तत्व निकाल जाते है। यूरिन के दवाला शरीर से अनावश्यक नमक, एसिड, पानी निकल जाता है। इससे वजन भी कम होता है क्यूंकि शरीर में 4% फैट यूरिन का होता है। आमला खाने से ये सब परेशानी नहीं होती और यूरिन इन्फेक्शन व किडनी की प्रॉब्लम नहीं होती है।

महिलाओं के लिए अच्छा - हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आमला आराम दे सकता है। आमला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है। कहा जाये तो यह बहुत जरुरी तत्व है महिलाओं के लिए जिसे जिसे रोज लेना चाहिए।

डायबटीज - आमला ब्लड शुगर को control करता है, डॉक्टर भी डायबटीज के मरीज को आमला खाने की हिदायत देते है। आमला को आप मुर्रबा बना कर, सुखा कर, उसका जूस निकालकर, आचार बनाकर या कच्चा किसी भी रूप में ले सकते है। यह एक ऐसा फल है जो अपने हर रूप में गुणकारी है। आमला से ब्लड शुगर कम होता है जिसका मतलब शरीर में गुलुकोस सेल्स द्वारा एनर्जी के लिए उपयोग होती है। जिससे मेटापोलिस्म बढ़ता है व आप ताक़त महसूस करते है।

पाचनतंत्र सही रखे - बाकि फलों की तरह आमला भी फाइबर युक्त है। आमला खाने से गैस,कब्ज, डायरिया, दस्त की परेशानी दूर होती है। खाने के बाद इसलिए सुखा आमला खाया जाता है जिससे पाचन अच्छे से हो।

दिल की रक्षा करे - दिल की मसल की रक्षा आमला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है। आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, इससे स्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी कम होता है।

इन्फेक्शन हटाये - antibactieriya प्रॉपर्टी होने की वजह से आमला बहुत से इन्फेक्शन दूर करता है। इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है। सर्दी जुखाम फले जैसे रोग शरीर में इफ़ेक्ट नहीं करते है।

अनिंद्रा की परेशानी दूर करे - आमला से आपकी ये परेशानी दूर होगी। नींद ना आने की परेशानी आम है इसके लिए आप आमला खाना शुरू करें।

Anti Aging - आमला का सेवन से बुढ़ापा दूर होता है। सच बोल रही हूँ आप अजमा के देख लें। जो लोग रोज इसे खनते है उनके चेहरे से झुरियां हट जाती है व आप जवान बने रहते है।

कहा जाता है बुजुर्गो की बात और आमला का स्वाद लोगों को देर से समझ में आता है। आमला खाने से सारी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आंवला विटामिन सी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। देखने में यह फल जितना साधारण प्रतीत होता है, उतना ही स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है। एक आंवला चार नीबू के बराबर लाभकारी होता है। एक आंवले में 30 संतरों के बराबर vitamin C होता है है इसे अपने आहार में स्थान दें यह त्वचा की कांति को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है। यह हमारी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह ठंडी प्रवृति का होता है। यह हमें कई समस्याओं से निजात दिलाता है। इसके नियमित सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

Related Posts:

  • Alas Kaise Kam Kare आलस कम कैसे करे आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है. आलस्य ऐसा दोष है जिससे मनुष्य अपने वर्तमान और भविष्य दोनों को नष्ट कर दे… Read More
  • Amla Ke 20 Gunkari Fayde आंवला के 20 गुणकारी फायदे हिंदी हेल्थ टिप्स आमला एक ऐसा फल है जो प्रकृति ने हमें वरदान के रूप में दिया है। आमला से तैयार मुरब्… Read More
  • Atmavishwas Badhane ke Aasan Tarike आत्मविश्वास को बढ़ाने के 8 आसान तरीके 1- अपने आप से झूठ ना बोले (Apne Aap Se Juth na Bole) सबसे पहले अपने अंदर की कमी, डर… Read More
  • Vajan Ghatane Ke Liye Sabjiya or Fal वज़न घटाने के घरेलू उपाय वजन घटाने के लिए उचित पोषण के बारे में गृह सत्य एक: ". अपने शरीर को दैनिक गतिविधियों के दौरान खर्च… Read More
  • Green Tea Kaise Banaye Uske Fayde ग्रीन टी कैसे बनाए और उसके फायदे हिंदी टिप्स आज के समय में चाय सभी की ज़रूरत है। आप किसी के यहां जाएं, स्वागत चाय से ही होत… Read More

0 comments:

Post a Comment