Monday, 30 November 2015

दही के फायदे एवम् गुण Health Benefits of Curd in Hindi

दही खाने के फायदे घरेलु नुस्खे


curd benefits for hair in hindi
कहते हैं किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले दही खाने से उस काम के लिए जाने वाले को सफलता मिलती है। साथ ही, दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है। दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है। हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है। डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है। ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है। लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है।

* दही में मौजूद पोषक तत्त्व

शुगर                 20gm
प्रोटीन               8-9 gm
विटामिन D       20 gm
कैल्शियम         20gm
कैलोरी             100-150
फैट                  2gm

इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है। दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको बताउंगी और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए।

* दही के फायदे Benefits of Curd


बालों के लिए फायदेमंद- दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है। ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है। इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है। दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है। मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है। अलग-अलग शैंपू और रंगों का उपयोग करने से बालों की चमक कम हो गई हैं तो दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद सिर धो लें। इससे बालों की चमक लौट आएगी और बालों की रूसी की समस्या से भी आपको निजात मिलेगी। 

दिल के लिए फायदेमंद- आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है। दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये- दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है।

हड्डियों को मजबूत करे– दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है। इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है।

पेट की गर्मी दूर करता है- दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाता है- दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है। तब उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।

अलसर ठीक करे- पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है।

वजन कम करने में सहायक- दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है। इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है। दही से कैलोरी भी कम होती है। दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद- दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है। इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है। हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें। दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा। 1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें। रूखापन व टैनिंग दूर होगी। संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें। चौकर के साथ दही मिलाकर लगाने से ब्लैक हैडस कम होते हैं। दही में बेसन मिलाकर उबटन की तरह लगाने से त्वचा के पोर अच्छी तरह से साफ होते हैं। दही में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से यह कंडीशनर का काम करता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ दही अच्छे क्लीजिंग एजेंट का काम करता है। 

अन्य फायदे- गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए। इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है। इससे पेट की गर्मी शांत होती है। छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है।

* दही से जुडी अन्य बातें

- दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है।
- रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं। व सोने से पहले ब्रश करें।
- ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है।
- खली पेट दही नहीं खाना चाइये।
- धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए।
- दही को कभी गरम नहीं करना चाइये।
- दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता।
- बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए।
- रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो।

दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें। इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है। दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें। दही में एक ऐसा पदार्थ पाया जाता है जो रक्त में उपलब्ध कोलेस्ट्रोल को कम करता है, अतः यह हृदय रोग में लाभ पहुंचाता है। 

Related Posts:

  • Atmavishwas Badhane ke Aasan Tarike आत्मविश्वास को बढ़ाने के 8 आसान तरीके 1- अपने आप से झूठ ना बोले (Apne Aap Se Juth na Bole) सबसे पहले अपने अंदर की कमी, डर… Read More
  • Green Tea Kaise Banaye Uske Fayde ग्रीन टी कैसे बनाए और उसके फायदे हिंदी टिप्स आज के समय में चाय सभी की ज़रूरत है। आप किसी के यहां जाएं, स्वागत चाय से ही होत… Read More
  • Amla Ke 20 Gunkari Fayde आंवला के 20 गुणकारी फायदे हिंदी हेल्थ टिप्स आमला एक ऐसा फल है जो प्रकृति ने हमें वरदान के रूप में दिया है। आमला से तैयार मुरब्… Read More
  • Chana Dal Ke Fayde or Labh चना दाल के फायदे और लाभ चना बहुत पौष्टिक होता है। चना चाहे भूना हुआ हो या अंकुरित किया हुआ, इसे खाना शरीर के लिए बहुत फायदे… Read More
  • Ghutno Ka Dard Kam Karne Ke Upay घुटनों का दर्द कम करने के उपाय घुटनो और जोड़ोका दर्द आज के समय मैं बहुत बड़ी परेशानी हैं जो उम्र देख कर नही आती। इसका सबसे ब… Read More

1 comment:

  1. इस लेख को बनाने के लिए धन्यवाद, इससे हमें बहुत कुछ सीखा है। यह जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक है। इस बीच, यदि आप सर्वोत्तम दही खाने के फायदे के बारे में जानने चाहते है तो यहां जाएं। धन्यवाद और आप पर भगवान की कृपा हो!

    ReplyDelete