Thursday, 5 November 2015

बीवी चालीसा हिंदी

पत्नी चालीसा- Wife Chalisa

बीवी सेवा सच्ची सेवा !
  जो करे वो खाये मेवा !!
  जो बीवी के पाँव दबावै !
 बस वैकुंठ परम पद पावै !!
  जो बीवी की करे गुलामी !
  ना आये कोई परेशानी !!
  जो बीवी की धोवे साड़ी !
उसकी किस्मत जग से न्यारी !!
 भूत पिशाच निकट नहिं आवै !
जो  बीवी के कीर्तन गावै !!
   हाथ जोड़ कर कीजिये
     पत्नी जी का ध्यान
     घर में खुशहाली रहे
     हो जाये कल्यान
   घरवाली को नमन कर
      माला लेकर हाथ 
    मुख से पत्नी-वन्दना
       बोलो मेरे साथ
  जय पत्नी देवी कल्यानी 
  माया तेरी ना पहचानी !!
   तुमसे सारे देवता हारे !
डर से थर-थर कांपें सारे !!
नहिं चरित्र तुम्हरा कोई जाना !
नर क्या ईश्वर ना पहचाना !!
 अपरम्पार तुम्हारी माया !
कोई इसका पार न पाया !!
 लगो देखने में तुम गुड़िया !
हो लेकिन आफत की पुड़िया !!
   हे मेरे बच्चों की माता !
  तुम हो मेरी भाग्यविधाता !!
 है बेलन हथियार तुम्हारा !
जब चाहा सिर पर दे मारा !!
  ऐसी तेरी निकले बोली !
  जैसे हो बंदूक की गोली !!
    हम तुमसे डरते हैं ऐसे !
  चोर पुलिस से डरता जैसे !!
   ऐसा है आतंक तुम्हारा !
  बिच्छू जैसा डंक तुम्हारा !!
  करे पति जो पत्नी-सेवा !
  मिलती उसको सच्ची मेवा !!
पत्नी-वन्दना जो कोई गावे !
  जीवन में कोई कष्ट न पावे !!
प्रभु दीक्षित कर पत्नी-वन्दन
पत्नी का कर लो अभिनन्दन !!
  वन्दहु पत्नी मुख-कमल 
  गुण-अवगुण की खान !
  मिले नहीं बिन आपके,
   पतियों को सम्मान !!

     !बोलो पत्नी रानी की जय

Related Posts:

  • Shreemad Bhagvat Geeta Ke Baare Me Gnan Or Jaankari श्री मद्-भगवत गीता के बारे में सक्षिप्त ज्ञान और जानकारी दोस्तों आज में आपको हमारी संस्कृति के बारे में थोडा कुछ बताना चाहता … Read More
  • Apni Bhartiya Sanskruti ko Pehchane अपनी भारत की संस्कृति को पहचाने दो पक्ष- कृष्ण पक्ष, शुक्ल पक्ष ! तीन ऋण - देव ऋण, पितृ ऋण, ऋषि ऋण ! चार युग - सतयुग, त्रेताय… Read More
  • भारत के प्रमुख पदाधिकारी Bharat ke Pramukh Padadhikari * राष्ट्रपति   श्री प्रणब मुखर्जी * उप राष्ट्रपति   श्री हामिद अंसारी * प्र… Read More
  • भारत की 7 विशेष फोर्स Special Forces Of India In Hindi कोब्रा (COBRA) कोब्रा सी. पी. आर. एफ. की विशेष फोर्स है. जो की भारत मे नक़सलवाद को ख़त्… Read More
  • अमेरिका जैसे बड़े बलशाली देश को झुका दिया लगभग बीस वर्षों तक चले युद्ध में अमेरिका पराजित हुआ। अमेरिका पर विजय के बाद वियतनाम के राष्ट्राध्यक्ष से एक पत्रकार ने एक सवाल… Read More

0 comments:

Post a Comment