Sunday, 14 February 2016

Health Kaise Banaye Tandurast Kaise Rahe

How to Be Healthy and Happy in Hindi


happy life tips in hindi
आज की व्यस्त दुनिया में अछी अर्थव्यवस्था जीवन शैली के साथ रहना ज़रूरी हो गया है।अच्छे स्वास्थ्य की देखभाल को बनाए रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है,हमे सब की परवाह किए बिना हमे स्वस्थ रहने की जरूरत है।हमें समग्र रूप में अच्छी तरह से स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर को फिट और मुक्त रोग शरीर बनाना होगा। तंदुरस्त शरीर हमारे लिए सबसे ज़्यादा कीमती चीज़ है। हर कोई हेल्थी रहना चाहता है पर हेल्थ बनाना भी कभी कभी मुश्किल लगने लगता है। आइए जाने कुछ आसान से उपाय जिनके द्वारा आप हेल्थ बनाकर तंदुरस्त रह सकते हैं।

हेल्थ कैसे बनाए तंदुरस्त कैसे रहे


पानी में नींबू लें

अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस लेकर करें। यह आपके पाचनतंत्र को मजबूत करेगा, आपके शरीर के बीमारी उत्पन्न करने वाले तत्वों को बाहर करेगा, और आपके शरीर के pH मॅन को नियंत्रित कर आपकी हेल्थ को तंदुरस्त रखेगा। इसके अलावा सेब का रेशा युक्त रस को एक ग्लास पानी में मिलाकर दिन में 1 या 2 बार लें। इन दोनो रसों में आप 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

पेट को 10 प्रतिशत खाली रखें

अपने पेट को एकदम पूरा भरने की बजाए उसे 10 प्रतिशत खाली रखें। थोड़ा सा पेट खाली रखने से आपके पेट में जगह होने पर वो आसानी से पाचक रस उत्पन्न करता है जिससे खाना आसानी से पच जाता है। ज़्यादा रात होने पर भी नहीं खाना चाहिए। कुछ हल्का खाने के तुरंत बाद खाना नहीं खाएँ। यदि आप बहुत ज़्यादा भूखे हों तो उस समय तुरंत खाना खाने की बजाए पहले थोड़े से फल खा लें जिससे अधिक भूख के कारण आप ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाएँगे और आपको अपच की शिकायत नहीं होगी तथा आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा।

व्यायाम करें

उचित खानपान की आदतों और व्यायाम के साथ स्वस्थ रहने शैलियों का अभ्यास करें।एक स्वस्थ शरीर को प्राप्त करने के लिए आपको अपने आपको सुस्त नही करना होगा बल्कि आपको शुस्त रहना होगा।शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और स्वस्थ होने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।व्यायाम और स्वस्थ खाद्य पदार्थ खाने से एक स्वस्थ शरीर को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है।जंक फूड से बचें इस लिए की इस से आप हम सुस्त हो सकते है। अधिकतर लोग अपने शरीर को तंदुरस्त रखने के लिए डाइयेटिंग करते हैं लेकिन व्यायाम करना भूल जाते हैं। हेल्थ बनाने के लिए व्यायाम ज़रूरी है। आप नियमित पैदल चलकर, दौड़कर, तैरकर, डॅन्स करके या साइकल चला कर व्यायाम कर सकते हैं और इन व्यायामों से आपकी हेल्थ अवश्य बनेगी।


पौष्टिक नाश्ता करें

अनुसंधनों में ऐसा पाया गया हैं की जो व्यक्ति नाश्ता नहीं करते हैं तथा दिन में कम बार भोजन करते हैं वो नाश्ता करने वालों से एवं दिन में 4 या 5 बार खाने वालों से ज़्यादा भारी शरीर वाले होते हैं। वाज्ञानिकों का यह भी मानना हैं की तंदुरस्त रहने के लिए ज़्यादा प्रोटीन युक्त नाश्ता करना अच्छा होता हैं क्यूंकी इससे पेट भरा लगता हैं तथा भूख नियंत्रण रखने में सहायता मिलती हैं। मिल्क शेक, उबले अंडे, पनीर और फल, दही, दूध-दलिया प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं।

भूख को पहचाने

अक्सर लोग प्यास को भूख समझ कर कुछ हल्का फूलका खा लेते हैं जब की शरीर को पानी की ज़रूरत होती हैं। हमारे दिमाग़ का वो भाग  जो की भूख और प्यास नियंत्रण करता हैं दोनो के लिए एक जैसे सिग्नल ही भेजता हैं। यह देखने के लिए की आप भूखे हो या प्यासे एक ग्लास पानी पिए और 15 मिनिट इंतेज़ार करें। अगर आपकी इच्छा तृप्त हो जाती हैं तो इसका मतलब यह हैं की आप प्यासे थे, भूखे नहीं।

वसा युक्त फास्ट फुड से बचें

जंक फुड और सोडा हमारी तंदुरस्ती पर बूरा असर डालती हैं। पौष्टिक आहार लेने से आप तंदुरस्ती की तरफ और एक कदम बढ़ाएँगे। नीचे लिखे कुछ उपायों से आप ख़ान पान मे अच्छे चुनाव कर सकते हैं। तले व्यंजन की जगह फल, दही या सलाद खाएं और उनकी जगह आप भून कर या सेक कर व्यंजन को खाए। मेडा की जगह आते के पास्ता, ब्रेड और ब्राउन राइस खाएँ। सोडा की जगह नींबू पानी, ग्रीन टी या हेर्बल चाइ लें।

तनाव कम रखें

तनाव हमे तंदुरस्त नहीं रहने देता क्यूंकी इससे हमारे शरीर की वसा इकट्ठा करने की क्षमता बढ़ जाती हैं और वसा घटाने की क्षमता कम हो जाती हैं। तनाव की वजह से हमें मीठा खाने की इच्छा ज़्यादा होने लगती हैं क्यूंकी इससे हमे खुशी मिलती हैं। खुद को खुश करने के लिए ज़्यादा खाने के बजाए हमें आरामदायक व्यायाम तथा ध्यान करना चाहिए। अपने खाने में ज़्यादा से ज़्यादा विटामिन ब, सी एवं मॅग्नीज़ियम युक्त व्यंजन लेना चाहिए। बादाम, संतरा, जामुन, पालक, बिना मलाई का दूध तथा दही तनाव दूर करता हैं और हमें तंदुरस्त बनता हैं।

Related: मन शांत कैसे करे

पूरी नींद लें

नींद की कमी से हमें भूख ज़्यादा लग सकती हैं जिसे शांत करने के लिए हम कुछ भी खा लेते हैं। इससे हमारी तंदुरस्ती पर असर पड़ता हैं। अच्छी नींद के लिए हमें एक निशित समय पर सोना तथा उठना चाहिए। हम जब सोते हैं तो हमारा शरीर अपनी स्नायु शक्ति का पुन: निर्माण कर लेता है। यही वह ऊर्जा है, जिसके बल पर शरीर तमाम प्रतिक्रियाओं को प्रभावी ढंग से निपटा पाता है। ध्यान रखें कि विश्राम और निद्रा मानव को प्रकृति प्रदत्त उपहार है। क्यों न इनका सुख लें। हफ्ते में एक बार ही सही पूरी नींद सोएं।

प्राकृतिक आहार लें

हफ्ते में कम से कम तीन दिन केवल प्राकृतिक आहार जैसे सलाद आदि लें। अंकुरित दालों, टमाटर, गाजर, खीरा आदि का सलाद खाना बेहतर होता है। सुबह जूस लें। सब्जी या फलों का सलाद दोपहर और शाम को भोजन के रूप में खाएं। सर्दी के दिनों में पिपरमिंट मिली चाय भी गुणकारी होती है। नारियल पानी, मिल्क शेक और फलों के रस पिएं।

खुश रहने की आदत बनावें

मानव जीवन उतार-चढाव और सुख-दुःख के चक्र से कभी मुक्त नहीं रह पाता है, अतः किसी भी अप्रिय स्थिति को हमेशा दिमाग में रखकर उसकी सोच में घुलते रहना, हर किसी के सामने अपनी दयनीय स्थिति का दुःखडा रोते रहना हमें जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण की ओर ले जाता है जिसके विपरीत परिणाम हमारे शरीर को पहले अपने सौन्दर्य और फिर स्वास्थ्य को खोकर चुकाना पडते हैं अतः यदि विपरीत परिस्थितियां भी हमारे सामने हों तो पूरे धैर्य के साथ उनका समाधान खोजने का प्रयास करें और यह विश्वास रखकर चलें कि यदि दिन के बाद रात का आना अनिवार्य है तो रात के बाद दिन भी जल्द ही आवेगा। अपनी सकारात्मक सोच न सिर्फ आपको विपरीत परिस्थितियों से पार पाने में मददगार होगी बल्कि मन शांत रहने से इसका सकारात्मक लाभ आपके शरीर के स्वास्थ्य और सौन्दर्य को लगातार मिलता रहेगा।

Related: कैसे रहें हमेशा खुश

Related Posts:

  • Tej Dhoop Se Kaise Bache Gharelu Nuskhe तेज धुप और गर्मी से कैसे बचे - Garmi or Loo se Bachne ke Tarike दोस्तों ,सूरज अपनी प्रखर किरणों की तीव्रता से संसार के जलि… Read More
  • Baal Ghane Kaise Kare Gharelu Upay बाल घने कैसे करे और बाल कैसे बढ़ाये दोस्तों सभी लोगो की खूबसूरती उसके Baal से होती है, कोई लड़की अगर थोड़ी साँवली भी है लेकिन उस… Read More
  • Confidence Kaise Badhaye 2017 Edition  Aatmvishwas Kaise Badhaye - आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये Successful People के पास एक चीज़ बहुत कोमन होती है ओर आपको पता है… Read More
  • Black Tea Kaise Banaye Uske Fayde ब्लैक टी बनाये और वजन घटाए - Black Tea Banaye or Vajan Ghataye Black Tea बहुत ही फायदेमंद होती है. इसके बहुत से Health Benefit … Read More
  • Makeup Kaise Kare Tarike Aur Tips मेकअप कैसे करे महिलाएं अक्सर फिल्मी अभिनेत्रियों जैसी त्वचा, लुक्स और फिगर पाना चाहती हैं और इसके लिए महंगे प्रसाधनों, की… Read More

0 comments:

Post a Comment